नवीनतम
अनिवासी खाताधारकों के लिए स्टेट बैंक की नयी योजना
भोपाल [ महा मीडिया]
स्टेट बैंक ने विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) जमा योजना के तहत अपने ग्राहकों को 9 गुना तक उधारी की सुविधा देने की पेशकश की है। यह सुविधा ऐसे समय में आई है जब रिजर्व बैंक ने इसी महीने एक विशेष रियायती योजना की घोषणा की है। यह उधारी 1 करोड़ डॉलर और इससे अधिक की डॉलर में जमा राशि पर लागू होगी। इसका मतलब यह हुआ कि 1 करोड़ डॉलर की जमा राशि पर स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को योजना में जमा करने के लिए 9 करोड़ डॉलर तक का ऋण दे सकता है। ऋण दर 5 साल की अवधि के लिए 5.4 प्रतिशत और जमा दर 6 प्रतिशत है। इससे उधारी के बाद निवेश पर 14.08 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। स्टेट बैंक 1 करोड़ डॉलर से अधिक की जमा राशि के लिए 3 साल से अधिक और 4 साल तक की परिपक्वता अवधि के लिए 5.5 प्रतिशत ब्याज देगा। इसी प्रकार 4 साल से लेकर 5 साल से कम की अवधि के लिए 1 करोड़ डॉलर से अधिक की जमा राशि पर जमा दर 5.75 प्रतिशत और 5 साल की अवधि के लिए 6 प्रतिशत होगी।