म.प्र. में नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय
भोपाल [ महामीडिया]
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर एक नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गया है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से इन राज्यों के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है जिससे पिछले 12 दिनों से अटके मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। सिस्टम के असर से एमपी के कई जिलों में तूफानी हवाओं और प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं।