ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय डूबने से चार श्रद्धलु मरे

ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय डूबने से चार श्रद्धलु मरे

भोपाल [ महामीडिया] ऋषिकेश में 4 श्रद्धालुओं की  डूबने से मौत हो गई है। यह सभी लोग अलग-अलग जगहों से गंगा स्नान करने आए थे। सभी के शव बरामद कर उनकी पहचान कर ली गयी है। इनमें से तीन के शव पशुलोक बैराज के चैनल से निकाले गए हैं। पहले शव की शिनाख्त शैलेंद्र महावर (30) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई जो थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के फूलचट्टी के समीप गंगा में बह गए थे। दूसरा शव शौर्य नागर (20) निवासी बिसरख जलालपुर, जनपद गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश थाना मुनिकीरेती क्षेत्र का मिला। वह तपोवन स्थित साईं घाट पर नहाने के दौरान बह था। तीसरे शव की शिनाख्त मनीष आर्य, (30) निवासी जय विहार, नांगली, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई मनीष कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रेश्वर घाट पर पत्नी के साथ स्नान के दौरान बह गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सम्बंधित ख़बरें