अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस कल

अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस कल

भोपाल [ महा मीडिया] अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में लोग अपने पिता, दादा या पिता समान व्यक्तियों के प्यार, त्याग और उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। यह दिन हमेशा रविवार को पड़ता है लेकिन अलग-अलग देशों में इसकी तारीख बदलती रहती है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा सहित 111 से अधिक देश इसे जून के तीसरे रविवार को मनाते हैं। स्पेन और इटली जैसे कुछ देश इसे 19 मार्च को 'सेंट जोसेफ डे' पर मनाते हैं। बच्चे अपनी मां के बहुत करीब होते हैं। अधिकतर समय लोग मां की भावनाओं, उनके समर्पण और प्यार की चर्चा करते हैं लेकिन एक पिता के त्याग, संघर्ष और स्नेह को कम ही लोग देख पाते हैं। नजरअंदाज की गई पिता के भूमिका और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल एक खास दिन पिता के लिए समर्पित होता है।

सम्बंधित ख़बरें