बोलीविया में आपातकाल लागू

बोलीविया में आपातकाल लागू

भोपाल [ महामीडिया] दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज ने आज शनिवार को पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। पिछले 50 दिन से जारी सड़क जाम और विरोध प्रदर्शनों के बाद यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रपति पाज ने कहा कि सरकार ने बातचीत के सभी रास्ते आजमा लिए लेकिन कुछ समूह हिंसा और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए देशभर में आपातकाल लागू किया जा रहा है।प्रदर्शन मई की शुरुआत में शुरू हुए थे।  बोलीविया इस समय पिछले 40 वर्षों के सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। लगातार सड़क जाम के कारण राजधानी ला पाज समेत कई शहरों में ईंधन, खाद्य पदार्थों और दवाइयों की कमी हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें