इजराइली हमलों से दक्षिणी लेबनान में आज 16 लोग मरे

इजराइली हमलों से दक्षिणी लेबनान में आज 16 लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] आज शनिवार को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत की खबर हैं। इजराइल के विमान और ड्रोन ने सुबह तक नबातिएह इलाके में कई जगह हमले किए गए हैं। इन हमलों में रिहायशी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं। साथ ही इजराइली सेना ने तोपों से भी गोलाबारी की है। दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद आगे की शर्तों पर बातचीत के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ आज  शनिवार को स्विट्जरलैंड रवाना हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी इस बातचीत में शामिल हो सकते हैं। दूसरी और ईरान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में 480 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ईरानी अधिकारियों का आरोप है कि इन लोगों के संबंध इजराइल और अमेरिका से जुड़े नेटवर्कों से थे। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि गिरफ्तार लोग कौन हैं उनके विरुद्ध क्या सबूत हैं। 

सम्बंधित ख़बरें