दलहन और तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी
भोपाल [ महामीडिया] देश के चार प्रमुख राज्यों के किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव और औने-पौने दाम पर फसल बेचने की मजबूरी से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद को हरी झंडी दे दी गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने घोषणा की है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और हरियाणा में दलहन और तिलहन फसलों की बंपर खरीद की जाएगी। दलहन और तिलहन कृषि की दो महत्वपूर्ण फसल श्रेणियां हैं, जो क्रमशः प्रोटीन की आपूर्ति और खाद्य तेल उत्पादन के लिए उगाई जाती हैं। भारत में दालों (दलहन) के प्रमुख उदाहरण चना, मटर, अरहर, मूंग हैं, जबकि तेल वाली फसलों (तिलहन) में सरसों, तिल, सूरजमुखी और मूंगफली शामिल हैं।