नवीनतम
तृणमूल कांग्रेस में पूर्व मंत्री और सिलीगुड़ी के मेयर का इस्तीफा
भोपाल [ महामीडिया] तृणमूल कांग्रेस में चल रहा अंदरूनी संकट और गहरा गया है। आज शुक्रवार को पार्टी के दो बड़े नेताओं पूर्व राज्य मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए 2026 के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों मिली करारी हार के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी में विद्रोह, इस्तीफों और बगावत का दौर चल रहा है। यह टीएमसी के 28 साल के इतिहास का सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है।