विश्व शरणार्थी दिवस कल

विश्व शरणार्थी दिवस कल

भोपाल [ महामीडिया] विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य संघर्ष, हिंसा और उत्पीड़न के कारण अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए लोगों के साहस और संकल्प का सम्मान करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पहला विश्व शरणार्थी दिवस 20 जून 2001 को मनाया गया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि युद्ध और संकट के कारण विस्थापित हुए लाखों लोग सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं। 2026 में विश्व शरणार्थी दिवस का विशेष महत्व है। विश्व जिनेवा कन्वेंशन की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है जो शरणार्थियों के अधिकारों की रक्षा करने और सुरक्षा की तलाश करने के अधिकार की पुष्टि करने वाला अंतर्राष्ट्रीय समझौता है।

सम्बंधित ख़बरें