जापान की प्रधानमंत्री तकाइची जुलाई में भारत आएंगी

जापान की प्रधानमंत्री तकाइची जुलाई में भारत आएंगी

भोपाल [ महामीडिया] जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची जुलाई के शुरू में असम की राजधानी गुवाहाटी का दौरा करेंगी। तकाइची के साथ जापान की 50 कंपनियों के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। जापान की प्रधानमंत्री की इस यात्रा को रणनीतिक खास बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री के बीच असम की राजधानी में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत संभवतः 1 जुलाई को हो सकती है। दोनों पक्षों के बीच निवेश और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। साथ ही, रणनीतिक तेल भंडार बनाने के लिए भारत को टोकियो से मिलने वाली वित्तीय मदद पर भी चर्चा हो सकती है। सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और वाहन जैसे कुछ अन्य क्षेत्र भी हैं जिनमें जापानी और भारतीय कंपनियां समझौते कर सकती हैं। 

सम्बंधित ख़बरें