बेमौसम बारिश के कारण केले की फसल को भारी नुकसान

बेमौसम बारिश के कारण केले की फसल को भारी नुकसान

भोपाल [ महामीडिया] आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश के कारण मध्य प्रदेश विशेषकर बुरहानपुर, बड़वानी के कई हिस्सों में केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों एकड़ में तैयार खड़ी केले की फसल ज़मीन पर गिर गई है जिससे किसानों को करोड़ों रुपये का आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। बुरहानपुर और बड़वानी ज़िलों में भारी तबाही हुई है। बुरहानपुर के शाहपुर ब्लॉक और आसपास के गाँवों में हज़ारों हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) और जलगांव (महाराष्ट्र) जैसे बड़े केला उत्पादक क्षेत्रों में भी तूफानी हवाओं से फसल धराशायी हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें