विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस आज

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस आज

भोपाल [ महामीडिया] विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस हर साल 19 जून को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य एक गंभीर आनुवंशिक रक्त विकार सिकल सेल रोग  और दुनिया भर में इससे पीड़ित लोगों के जीवन पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है जो माता-पिता से बच्चों में जाती है इसमें हीमोग्लोबिन के प्रभावित होने के कारण लाल रक्त कोशिकाएं सामान्य आकार से बदलकर हँसिये के आकार की हो जाती हैं। इस विकृत आकार के कारण लाल रक्त कोशिकाएं लचीली नहीं रह पातीं और रक्त प्रवाह में रुकावट पैदा करती हैं जिससे भयंकर दर्द, थकान, स्ट्रोक और संक्रमण जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें