मंडला सड़क हादसे में तीन लोग मरे

मंडला सड़क हादसे में तीन लोग मरे

भोपाल[महामीडिया] मंडला जिले के मंडला-रायपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। दुर्घटना चारटोला के पास हलोन बांध मार्ग पर, टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर दूर हुई। यह क्षेत्र बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत आता है हालांकि सभी मृतक मंडला जिले के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में मोनेश मोंगरे (30 वर्ष) और संकित दास टांडिया (30 वर्ष) जो एक ही बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक चला रहे जगदीश यादव (36 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगदीश यादव पेशे से लाइनमैन थे और काम से अपने घर लौट रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें