सोना और चांदी की कीमतों मे आज बढ़ोतरी
भोपाल [ महामीडिया] सोना और चांदी की कीमतों मे आज सोमवार को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,283 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले तीन अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 3,215 रुपए बढ़कर 2.31 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो थी।