ईंधन संकट से निपटने के लिए नेपाल में दो दिन का साप्तहिक अवकाश
भोपाल [ महामीडिया] नेपाल सरकार ने सरकारी दफ्तरों में दो दिन का साप्तहिक अवकाश लागू कर दिया है नेपाल में अब शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले केवल शनिवार को छुट्टी होती थी। छुट्टियों के साथ काम के घंटे भी बदल दिए गए हैं। अब सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे जबकि पहले यह समय 10 बजे से 5 बजे तक था। पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में बाधा के कारण यह निर्णय लिया गया है।