भाजपा के 17 जिलों में जिला कार्यालयों का भूमिपूजन
भोपाल [ महामीडिया] आज भाजपा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया। भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेशभर में बूथ स्तर पर मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालयों तथा कार्यकर्ताओं के निवास पर पार्टी का झंडा फहराया गया । इस दौरान कार्यालयों की सजावट कर मिठाई बांटी जा रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रदेश कार्यालय में सुबह ध्वजारोहण किया। इसके बाद 17 जिलों में पार्टी के जिला कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया।