भारत ने ईरान में रह रहे नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
भोपाल [ महामीडिया] भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सभी भारतीय नागरिक जितनी जल्दी संभव हो देश छोड़ दें। दूतावास ने अपनी ताजा सलाह में नागरिकों से अपील की है कि वह केवल तय किए गए सुरक्षित और अधिकृत रास्तों का ही उपयोग करें । साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि बिना दूतावास की अनुमति और समन्वय के बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ने की कोशिश न करें।