भोपाल से चलने वाली आठ ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द
भोपाल [ महामीडिया] रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट वर्क के कारण भोपाल से चलने और गुजरने वाली आठ प्रमुख ट्रेनों के नियत फेरे कैंसिल रहेंगे। नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक सुधार और जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।
इन ट्रेनों के फेरे रहेंगे कैंसिल (अप्रैल-मई शेड्यूल)
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: कोरबा से 7 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस: अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस: 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को कैंसिल रहेगी।
12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को कैंसिल रहेगी।
12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस: 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को कैंसिल रहेगी।
12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस: 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को कैंसिल रहेगी।
14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस: भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई को कैंसिल रहेगी।
14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस: जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को कैंसिल रहेगी।