अनूपपुर के छुलहा में ट्रक और कार टकराने से तीन लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] अनूपपुर-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बोलेरो सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों को गंभीर चोटें आईं हैं। मृतकों में आर्मी जवान, दो सगे भाई और बोलेरो का मालिक शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।