नेपाल के प्रधानमंत्री शाह आज मोदी से मुलाकात करेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह आज मोदी से मुलाकात करेंगे

 

मुंबई [महा मीडिया] नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने और पुराने रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा दोनों नेता मिलकर भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन के जरिए दोनों तीर्थ स्थलों के बीच सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा।बालेन शाह रविवार को दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें