वित्तमंत्री ने गरीबी का निहितार्थ बताया

वित्तमंत्री ने गरीबी का निहितार्थ बताया

भोपाल [ महामीडिया] वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि गरीबी को सिर्फ मजदूरी या आमदनी से नहीं मापा जा सकता। सुरक्षित घर, साफ पानी, स्वच्छता और इलाज के बिना परिवार आर्थिक संकट में रहता है। वित्त मंत्री ने कहा ‘गरीबी सिर्फ आमदनी या मजदूरी की कमी नहीं है। सुरक्षित छत, साफ पानी, स्वच्छता या इलाज के बिना कोई परिवार कमजोर बना रहता है।’उन्होंने कहा कि आमदनी बढ़ने के बाद भी ऐसे परिवार संकट में रह सकते हैं। एक बीमारी उनकी पूरी बचत खत्म कर सकती है और उन्हें दोबारा गरीबी में पहुंचा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें