बैकुंठ चतुर्दशी आज

बैकुंठ चतुर्दशी आज

भोपाल [ महा मीडिया] आज सोमवार  को बैकुंठ चतुर्दशी है जिसमें भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा की जाती है। चतुर्दशी तिथि 23 नवंबर को तड़के 2:36 बजे शुरू होकर रात 11:42 बजे समाप्त होगी और निशीथ काल पूजा मुहूर्त रात 11:41 बजे से 24 नवंबर की रात 12:35 बजे तक है। इसे भगवान विष्णु (हरि) और भगवान शिव (हर) के मिलन का पर्व माना जाता है। इस दिन शिव-विष्णु दोनों की साथ पूजा करने का विशेष महत्व है और सोमवार होने से इसका महत्व और बढ़ जाता है।

 

सम्बंधित ख़बरें