भारत एशिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश बना
मुंबई [महामीडिया]
भारत ने एशिया के तीसरे सबसे ताकतवर देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है।इसमें कूटनीतिक स्थिति, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार का योगदान रहा है।भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक हुआ फिर भी वह इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहा। कूटनीतिक प्रभाव भारत का सबसे मजबूत क्षेत्र बना रहा। इस श्रेणी में भारत को 70.3 अंक मिले। अमेरिका (78.9 अंक) पहले और चीन (73.6 अंक) दूसरे स्थान पर हैं। भारत (40.5 अंक) तीसरे स्थान पर रहते हुए जापान (38.6 अंक) और रूस (32.2 अंक) से आगे है।