भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता 16 दिसंबर को
मैहर [ महा मीडिया] भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में ब्रसेल्स यात्रा के दौरान हस्ताक्षर की तैयारी है। समझौते से भारतीय निर्यातकों को यूरोप में आयात शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी। दोनों पक्षों ने 27 जनवरी 2026 को वार्ता पूरी कर ली थी। हस्ताक्षर के बाद यह समझौता 2027 में लागू हो सकता है। भारत के 93% निर्यात पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलने की उम्मीद है। इससे कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते-चप्पल, रसायन, फार्मा और मत्स्य जैसे क्षेत्रों को बड़ा बढ़ावा मिल सकता है। समझौते के तहत यूरोपीय संघ से आने वाली लग्जरी कारों, वाइन और कुछ खाद्य व औद्योगिक उत्पादों पर आयात शुल्क घटने से ये भारत में सस्ते हो सकते हैं।