राजस्थान के माउंट आबू में लगतार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री पर
मुंबई [महा मीडिया] राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 0°C दर्ज किया गया। आज सुबह गाड़ियों और पेड़-पौधों पर ओस जम गई। सीकर, उदयपुर समेत 4 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा जबकि जयपुर में 14.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।