बड़वानी में 3.4 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [ महामीडिया] बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। लगभग 2 मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही लोग तुरंत बाहर निकले और आसपास के लोगों से जानकारी ली तब पता चला कि यह भूकंप के झटके थे। स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।