नवीनतम
महर्षि संस्थान में प्राचार्य सम्मेलन का दूसरा दिवस आज
भोपाल ( महामीडिया) महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के प्राचार्य सम्मेलन के दूसरे सत्र का कल उद्घाटन किया था जिसका आज द्वितीय दिवस है। इस अवसर पर प्राचार्यों को विविध विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन का कल द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ है जो की आगामी 28 नवंबर तक निरंतर चलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 7O से अधिक प्राचार्य शामिल होकर विविध विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्राचार्यों के पहले सत्र में 72 प्राचार्यों ने अध्ययन ग्रहण किया था जिसका द्वितीय सत्र कल से प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्राचार्यों सहित प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक एवं महर्षि संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं निर्देशकों की उपस्थिति गरिमामय है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महर्षि महेश योगी संस्थान के सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस लंबाखेड़ा,भोपाल के सभागृह में चल रहा है।