अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवंबर को
भोपाल [ महा मीडिया] महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिये प्रतिवर्ष 25 नवंबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।यह दिन 16 दिनों के वैश्विक सक्रियता अभियान की शुरुआत भी है, जो 25 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर समाप्त होता है। संविधान के मौलिक अधिकारों में राज्यों को आदेश दिया गया है कि केवल धर्म, मूलवंश, लिंग, जाति, जन्मस्थान के आधार पर कोई विभेद नहीं किया जाएगा।