भिंड के एक परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

भिंड के एक परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

मुंबई [महामीडिया] 

मथुरा में आज सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में भिंड के दबोहा गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। परिवार के 9 सदस्य स्विफ्ट कार से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वृंदावन और बरसाना में दर्शन करने के बाद सभी रमणरेती जा रहे थे। हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चार वर्षीय रुद्र, 10 वर्षीय कान्हा, 32 वर्षीय रूबी और 30 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। वहीं आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हो गए।

सम्बंधित ख़बरें