समाज के उत्थान हेतु साधना का निरंतर होना आवश्यक : ब्रह्मचारी गिरीश जी

समाज के उत्थान हेतु साधना का निरंतर होना आवश्यक : ब्रह्मचारी गिरीश जी

भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष  ब्रह्मचारी गिरीश जी ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के प्राचार्य सम्मेलन के दूसरे सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने विद्यालयों में नियमित रूप से अध्यापन के साथ-साथ संपूर्ण परिसर में अंदर और बाहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित करें। जिससे संपूर्ण विद्यालय का वातावरण सकारात्मक होगा एवं विद्यार्थियों के कल्याण के साथ-साथ समुदाय के कल्याण की दिशा में भी उत्तरोत्तर प्रगति होगी।                                                                                         ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि आप अपने -अपने क्षेत्र में ज्ञान के पीठाधीश्वर हैं इसलिए आप सभी को समस्त कार्य पूरी तन्मयता के साथ करने हैं जिससे इसकी छाप विद्यालय के साथ-साथ समुदाय में भी दिखाई पड़े। इसके लिए आप सभी को विशेष ध्यान रखना होगा जिसमें छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी विद्यालय प्रांगण रुचि कर लगना चाहिए। इससे न केवल विद्यालय की छवि में वृद्धि होगी बल्कि सकारात्मक वातावरण के कारण हम अन्य विद्यालयों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।                                                                गिरीश जी ने आगे जोर देकर कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से प्रतिदिन नियत  समय पर भावातीत ध्यान का अभ्यास, सिद्धि कार्यक्रम एवं यौगिक उड़ान सुनिश्चित करें। इससे सभी विद्यार्थियों का मन शांत होगा और वह रुचि पूर्वक ज्ञान ग्रहण कर सकेंगे। यह शांत मन हमारी चेतना को विस्तारित करने में भी एक महत्वपूर्ण कारक साबित होगा। इसलिए आप सब लोग एकाग्र भाव से शांत मन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक परिपालन करें जिसमें अहंकार बिल्कुल भी नहीं झलकना चाहिए क्योंकि यह कार्य हम सब लोग मिलकर कर रहे हैं तभी हम सभी लोगों को बड़ी सफलता प्राप्त होगी।                                                                                                                                                                                                  पांच दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन का आज द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ है जो की आगामी 28 नवंबर तक निरंतर चलेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 7O से अधिक प्राचार्य शामिल होकर विविध विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्राचार्यों के पहले सत्र में 72 प्राचार्यों ने अध्ययन ग्रहण किया था जिसका द्वितीय सत्र आज प्रारंभ हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें