पूरे देश में सभी बोतलबंद ब्रांड्स के पानी की जांच के आदेश
भोपाल [ महामीडिया]
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने बिसलेरी के पानी के सैंपल विवाद के बाद देशभर में सभी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स के सैंपल की जांच करने का निर्णय किया है। यह कदम सुरक्षा मानकों की जांच और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है। अब देशभर से बिसलेरी के और सैंपल लेने के साथ-साथ अन्य सभी बोतलबंद पानी कंपनियों के उत्पादों की भी जांच होगी। साथ ही, भ्रामक लेबल और मिलते-जुलते ब्रांड नामों पर भी नजर रखी जा रही है।