बिसलेरी के पानी में कैंसरकारी तत्व मिले
भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल में संभावित कैंसरकारी तत्व पाए जाने के बाद कंपनी के विरुद्ध मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। FSSAI ने कंपनी के पानी के सैंपल को असुरक्षित घोषित किया है। FSSAI ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। बिसलेरी के सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली थी। कंपनी की अपील के बाद रेफरल लैब में दोबारा जांच की गई इसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन भी पाए गए।