सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा अग्निकांड के दोषी की सजा निलंबित की

सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा अग्निकांड के दोषी की सजा निलंबित की

भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की सजा निलंबित कर दी। कोर्ट ने उसे मेडिकल आधार पर जमानत दी है। गुजरात सरकार ने उसकी मेडिकल स्थिति पर आपत्ति नहीं जताई। इरफान को 2025 में भी समय से पहले रिहाई की मांग पर राज्य सरकार से विचार कराने के लिए अंतरिम पैरोल मिली थी। इस मामले में कुल 31 लोग दोषी ठहराए गए थे। इनमें से अब तक 11 को जमानत मिल चुकी है।

 

सम्बंधित ख़बरें