नवीनतम
बैंकिंग अपराधों को रोकने के लिए भारत में सशक्त तैयारी
भोपाल महामीडिया भारत में बैंकिंग अपराधों को रोकने के लिए सशक्त तैयारी की जा रही है। रिजर्व बैंक हाल ही में नोएडा एवं नई दिल्ली में 50 से अधिक फर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों की जप्ती के बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।आपको कभी लगे कि आपका खाता हैक हो सकता है तो एक क्लिक में खाते से पैसे निकलना तुरंत बंद हो जाएंगे। इसके अलावा आप खुद यह तय कर सकेंगे कि दिन भर में कितना पैसा ट्रांसफर हो और बड़े पेमेंट के लिए घर के किसी भरोसेमंद सदस्य की मंजूरी भी अनिवार्य कर सके। यह नियम एक जुलाई 2027 से लागू करने की तैयारी है।