वॉट्सएप उपयोग को लेकर एडवाइजरी जारी

वॉट्सएप उपयोग को लेकर एडवाइजरी जारी

भोपाल [ महामीडिया] सरकार ने वॉट्सएप के वेबसाइट पर उपयोग को लेकर चेतावनी जारी की है। अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप खुला छोड़ देते हैं तो उससे डेटा लीक हो सकता है।साइबर क्राइम यूनिट ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि वेब पर वॉट्सएप को साइबर ठग हैक कर पूरे अकाउंट पर कब्जा कर सकते हैं।वॉट्सएप के वेब वर्जन पर ऑफिस, सरकारी, संवेदनशील सूचनाओं और पैसों से जुड़े जरूरी काम न करें। हर बार काम खत्म होने के बाद अकाउंट को लॉग-आउट जरूर करें और साइबर कैफे जैसी जगहों पर इसके उपयोग से बचें।

सम्बंधित ख़बरें