पंद्रह दिसंबर से वाहन बीमा के नए नियम
भोपाल [ महामीडिया] अब कार और बाइक इंश्योरेंस में सिर्फ थर्ड-पार्टी और ओनर एक्सीडेंट कवर लेना अनिवार्य होगा। बीमा नियामक मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में 4 बड़े बदलाव लागू करने जा रही है। नियम 15 दिसंबर 2026 से लागू होंगे। इसके तहत अब अलग-अलग पॉलिसियों की जगह सिर्फ एक ही पॉलिसी होगी जिसे 4 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसमें से इन 2 अनिवार्य कवर के अलावा बाकी 2 विकल्प आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकेंगे।