बांग्लादेश में लाखों सिम कार्ड जब्त
भोपाल [ महा मीडिया] इंडोनेशियाई नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक मालवाहक जहाज को जब्त किया है जिसमें लाखों बिना रजिस्ट्रेशन वाले खाली 4G LTE सिम कार्ड और 405 टन संवेदनशील रसायन बरामद हुए हैं। यह घटना बांग्लादेश की जमीन पर नहीं, बल्कि बांग्लादेश के मोंगला पोर्ट जा रहे एक जहाज पर मलक्का जलडमरूमध्य के पास हुई है।जब्त किए गए केमिकल से करीब 100 मिसाइलें बनाई जा सकती हैं। इस खेप को बांग्लादेश में कौन मंगवा रहा था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कोमोरोस के झंडे वाला यह जहाज चीन से बांग्लादेश जा रहा था।