म.प्र.के धीरेंद्र शास्त्री ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करेंगे
भोपाल [ महामीडिया] बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 8 से15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के 8 दिवसीय दौरे पर हैं जहाँ वह कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद (8 अप्रैल) और सिडनी में न्यू साउथ वेल्स संसद (14 अप्रैल) को संबोधित करेंगे। भारतीय संस्कृति और विश्व शांति पर केंद्रित यह कार्यक्रम भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई संसद में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विचार साझा किये जायेंगे ।