ऑस्ट्रेलियाई संसद में हनुमान चालीसा का पाठ

ऑस्ट्रेलियाई संसद में हनुमान चालीसा का पाठ

भोपाल [ महामीडिया] ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित पार्लियामेंट हाउस में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऑस्ट्रेलियाई संसद में सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया। यह आयोजन विदेशों में भारतीय संस्कृति और राम नाम की गूंज का हिस्सा था। मेलबर्न में 5,000 से अधिक भक्तों ने चिनमय मिशन के अंतर्गत 108 हवन कुंडों के साथ 2.5 घंटे तक 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। ब्रिसबेन में 6 अप्रैल को चिनमय मिशन द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के साथ विशेष कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में चिनमय मिशन द्वारा सिडनी और मेलबर्न में भी बड़े स्तर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें