ब्रिक्स संसदीय मंच का सम्मेलन कल से नई दिल्ली में
भोपाल [ महा मीडिया] भारत की संसद 26 और 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी कर रही है। इसका मुख्य विषय "जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को बढ़ावा देना" इसमें 11 ब्रिक्स सदस्य देशों और 10 भागीदार देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारी और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार,सतत विकास और संसदीय कूटनीति पर चर्चा होगी।