काशी में मोदी का सात किलोमीटर लंबा रोड शो
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में हैं। पुलिस लाइन से नमो घाट तक 7 किमी. लंबा रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। ढोल-नगांडों और भजनों की धुन से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जा रहा है। यह रोड शो पुलिस लाइन से शुरू होकर नमो घाट पर समाप्त हुआ। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नमो घाट पर पहुंचे जहां भारतीय वायुसेना का एयर शो 'विंग्स ओवर गंगेज़'आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन भी उपस्थित हैं । एयर शो में राफेल और सुखोई सहित करीब 100 विमानों ने आसमान में करतब दिखा रहे हैं।