शेयर बाजार गिरावट के बाद बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया]
शेयर बाजार में आज 26 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है जो 22,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, फार्मा और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।