सऊदी अरब में म.प्र.के तीन सौ से अधिक यात्री फंसे

सऊदी अरब में म.प्र.के तीन सौ से अधिक यात्री फंसे

भोपाल [ महा मीडिया] सऊदी अरब में करीब 4,000 भारतीय उमराह यात्री फंस गए हैं जिनमें से 300 से अधिक यात्री मध्य प्रदेश के हैं। इनमें से भी लगभग 120 से ज्यादा लोग अकेले भोपाल और इंदौर शहरों से हैं। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के विमानन और ऊर्जा बुनियादी ढांचे (जैसे दम्माम और रियाद एयरपोर्ट) को निशाना बनाए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया जैसी भारतीय एयरलाइंस ने अपनी कई उड़ानें रद्द या निलंबित कर दी हैं। मक्का और मदीना में फंसे इन तीर्थयात्रियों का रोज़ाना का खर्च ₹4,000 से ₹5,000 तक बढ़ गया है, जिससे उनके सामने होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन का गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 

सम्बंधित ख़बरें