राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां सुल्तानपुर के पास आपस में टकराईं
भोपाल [ महामीडिया] कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर के पास हादसे का शिकार हो गईं। राहुल सोमवार (26 अक्तूबर) को सुल्तानपुर जा रहे थे इस दौरान उनके काफिले की चार गाड़ियां और एंबुलेंस आपस में ही टकरा गई। राहुल पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोर्ट भी पहुंच जाएंगे लेकिन उनके साथ के कुछ कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।