हैदराबाद में जलसंकट गहराया

हैदराबाद में जलसंकट गहराया

भोपाल [ महा मीडिया] तेलंगाना के हैदराबाद में मानसून बीतने के महज 17 दिन बाद ही गर्मियों जैसा जलसंकट खड़ा हो गया है। शहर में आमतौर पर मार्च से पानी के टैंकरों की मांग बढ़ती थी लेकिन इस बार अक्टूबर में ही रोजाना 8 हजार टैंकर बुक हो रहे हैं। अक्टूबर में अब तक 62,565 टैंकर बुक हुए, जबकि पिछले साल इसी दौरान 18,806 बुकिंग हुई थीं यानी मांग 233% बढ़ गई है। बोडुप्पल इलाके में बीते साल की तुलना में 22 गुना टैंकरों की मांग बढ़ी है। यह संकट इसलिए भी असामान्य है क्योंकि गर्मियों का मौसम अभी 5 महीने दूर है। यहां रोज 25 लाख लीटर पानी की जरूरत है लेकिन 10 लाख लीटर ही मिल रहा है। शहर में करीब 20,000 बोरवेल सूख चुके हैं। सिंगूर और मंजीरा जैसे प्रमुख जलाशयों में जलस्तर बेहद कम (डेड स्टोरेज के पास) पहुंच गया है। कई इलाकों (जैसे सिकंदराबाद कैंटोनमेंट और बाहरी इलाके) में लोगों को 3 से 4 दिन में एक बार पानी मिल रहा है।


सम्बंधित ख़बरें