नवीनतम
एलएंडटी टेक्नोलॉजी ने नोकिया के साथ पांच साल का समझौता किया
भोपाल [ महामीडिया] एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने भारत में इंजीनियरिंग और आरएंडडी एक्टिविटीज में सहयोग के लिए नोकिया के साथ पांच साल का समझौता किया है। इस साझेदारी से इंजीनियरिंग क्षमताओं और नोकिया के टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी वर्क को एक साथ लाया जाएगा। इस समझौते के तहत, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रोडक्ट सपोर्ट जैसे सेक्टर्स में नोकिया के आरएंडडी प्रोग्राम्स में मदद करेगी। इस साझेदारी के तहत भारत में एक समर्पित ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटरस्थापित किया जाएगा।