भोपाल जिला प्रशासन ने अब तक दो बिल्डरों को जेल भेजा
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में रेरा के आदेशों का पालन नहीं करने और खरीदारों की राशि नहीं लौटाने पर जिला प्रशासन ने तीन महीने के भीतर दूसरे बिल्डर को जेल भेजा है। बार-बार मौका देने के बावजूद आदेश का पालन नहीं करने पर कमला नगर थाना पुलिस ने आकृति बिल्डर-एजी बैंच-8 ग्रुप बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के राजीव सोनी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बिल्डर पर 260 लोगों के ₹64.91 करोड़ रुपए बकाया हैं। इससे पहले सर्वेश बिल्डर को जेल भेजा जा चुका है।