नवीनतम
कंपनियों को वित्तीय विवरण और सालाना रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ायी गयी
भोपाल [ महा मीडिया]कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनियों को राहत देते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय विवरण और सालाना रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ा दी है। अब कंपनियां तय समयसीमा के भीतर बिना अतिरिक्त शुल्क के दस्तावेज जमा कर सकेंगी। मंत्रालय ने यह फैसला कंपनियों और पेशेवरों की ओर से समयसीमा बढ़ाने की मांग के बाद लिया है। कंपनियां वित्तीय विवरण जमा करने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म AOC-4 के अलग-अलग संस्करणों के जरिए 31 दिसंबर 2026 तक फाइलिंग कर सकती हैं। वहीं सालाना रिटर्न जमा करने के लिए उपयोग होने वाले फॉर्म MGT-7 और MGT-7A की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी 2027 कर दी गई है।