कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट
मुंबई [महा मीडिया]
कच्चे तेल की कीमतों में आज सोमवार को गिरावट आई। पिछले सप्ताह के आखिर में करीब छह महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद कीमतें नीचे आईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी कच्चे तेल का भाव 1.60 डॉलर यानी 1.55% गिरकर 101.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.56 डॉलर यानी 1.34% घटकर 115.16 डॉलर प्रति बैरल रही।