युद्धविराम की घोषणा के बाद सोना और चांदी की कीमतों मे तेजी
भोपाल [ महामीडिया] युद्धविराम की घोषणा के बाद सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,53,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,42,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। युद्धविराम की घोषणा के बाद 8 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। चांदी 6% से अधिक बढ़कर ₹2.46 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गईहै जबकि सोना 3% से ज्यादा की तेजी के साथ ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बावजूद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदारी बढ़ाई है।